Education

DJ Full Form: DJ का फुल फॉर्म क्या होता है ?

DJ Full Form: विभिन्न आयोजनों, विशेष रूप से शादी पार्टियों में, आपने उस व्यक्ति को अवश्य देखा होगा जो संगीत बजाने का कार्य करता है। ऐसे व्यक्ति को डीजे कहा जाता है। डीजे का कार्य न केवल संगीत बजाना होता है, बल्कि वह दर्शकों के मूड के अनुसार संगीत में बदलाव भी करता रहता है ताकि मनोरंजन का स्तर उच्च बना रहे।

DJ का फुल फॉर्म क्या है? – DJ Full Form in Hindi

DJ का फुल फॉर्म “डिस्क जॉकी” (Disk Jockey) है। पार्टी हॉल या किसी भी संगीत प्रोग्राम वाले स्थान पर बजने वाले संगीत का नियंत्रण DJ के पास होता है। कंपैक्ट डिस्क का नाम आपने जरूर सुना होगा, इसी के आधार पर डिस्क जॉकी का नाम रखा गया है। यदि आपकी संगीत में रुचि है और आप संगीत ट्रैक्स के माध्यम से लोगों का मनोरंजन कर सकते हैं, तो आप इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं।

DJ के प्रकार: Types of DJ

कार्यस्थल के आधार पर डीजे के विभिन्न प्रकार होते हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख निम्नलिखित हैं: DJ Full Form

Radio DJ

रेडियो जॉकी का कार्य विभिन्न समाचारों और कंपनी द्वारा चयनित प्रोग्रामों के अनुसार स्वयं की तैयार की गई सॉन्ग्स लिस्ट को प्ले करना होता है। इसके अतिरिक्त, वर्तमान विषयों पर चर्चा करना भी रेडियो जॉकी का एक महत्वपूर्ण कार्य होता है।

Club DJ

Club DJ एक ऐसा व्यक्ति होता है जो क्लब या पब में संगीत बजाकर वहां उपस्थित लोगों को नचाता है। यह इस प्रकार के संगीत का चयन करता है कि व्यक्ति नाचने पर मजबूर हो जाते हैं। इस प्रकार के डीजे की मांग बड़ी पार्टियों और बड़े होटलों में होती है। DJ Full Form

Mobile DJ

Mobile DJ वे होते हैं जो जन्मदिन, विवाह समारोह आदि अवसरों पर संगीत बजाते हैं। इनके पास स्वयं का साउंड सिस्टम होता है जिसे यह आवश्यकता अनुसार स्थान पर ले जाते हैं। वर्तमान में इनकी मांग काफी अधिक है क्योंकि छोटे-मोटे कार्यक्रमों में इन्हें हायर किया जाता है।

Turntablist

Turntablist को सबसे प्रोफेशनल डीजे माना जाता है। इनकी प्रैक्टिस इतनी मजबूत होती है कि यह लाइव प्रोग्राम के दौरान किसी भी सॉन्ग को रीमिक्स करने की क्षमता रखते हैं। इस मुकाम को हासिल करने के लिए काफी सालों की मेहनत लगती है। DJ Full Form

DJ (Disc Jockey) बनने के लिए आवश्यक स्किल्स

एक सफल डिस्क जॉकी बनने के लिए निम्नलिखित स्किल्स का होना आवश्यक है: DJ Full Form

  • हिप हॉप, इलेक्ट्रो, जैज, रॉक, पॉप म्यूजिक की जानकारी।
  • बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल।
  • मूड के हिसाब से म्यूजिक प्ले करने की स्किल।
  • आवश्यक सॉफ्टवेयर और उपकरणों की जानकारी।
  • संगीत में रुचि।
DJ (Disc Jockey) के कार्य

डीजे के कार्य न केवल क्लब और पार्टी तक सीमित होते हैं, बल्कि इसके अतिरिक्त भी अनेक कार्य होते हैं, जैसे किसी भी गाने का रीमिक्स तैयार करना, गानों को जोड़ना, म्यूजिक एल्बम बनाना आदि। विभिन्न प्रकार के डीजे के कार्य भी अलग-अलग होते हैं।

DJ (Disc Jockey) कैसे बनें?

यदि आप डिस्क जॉकी बनना चाहते हैं, तो अपनी 10वीं और 12वीं कक्षा पास करने के बाद डिस्क जॉकी का कोर्स कर सकते हैं। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए किसी विशेष क्वालिफिकेशन की आवश्यकता नहीं होती है। आप अनुभवी डिस्क जॉकी के साथ रहकर भी सीख सकते हैं। हालांकि, बड़े क्लब और रेस्टोरेंट में कोर्स की मांग की जा सकती है, इसलिए कोर्स करना लाभदायक हो सकता है। DJ Full Form

DJ (Disc Jockey) कोर्स के लिए संस्थान
  • एशियन अकैडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन
  • फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे
  • स्क्रैच डीजे अकादमी, दिल्ली
  • स्कूल ऑफ ऑडियो इंजीनियरिंग, चेन्नई
DJ (Disc Jockey) की सैलरी

शुरुआती दौर में डीजे की सैलरी ₹8000 से ₹12000 प्रति माह होती है। अनुभव बढ़ने के साथ यह सैलरी ₹60000 या उससे अधिक भी हो सकती है। बड़े क्लबों में 35 से 40 हजार रुपये प्रति माह तक की सैलरी मिलती है। विदेशों में भारत की तुलना में अधिक सैलरी मिलती है। DJ Full Form

DJ के कुछ अन्य फुल फॉर्म
Field / Sector DJ Full Form
Country Name Djibouti
Job Title Dynamic Job
Messaging Dull Jerk
Military And Defense Dispatch Jeep
Job Title Digital Jockey
Sports Double Jumping
Job Title Day Job
Electronics Distribution Junction
Messaging Dumb Jerk
Computer Hardware Doesn’t Jam
Indian Railway Station Darjeeling
Country Specific De Janeiro
Messaging Disinterested Jerk
Job Title Dynamite Jumper
Dumb Jock Dumb Jock
निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने DJ Full Form और इससे संबंधित विभिन्न जानकारी प्राप्त की है। हमें उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा और आप इससे संबंधित जानकारी प्राप्त कर चुके होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *